फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Caught feet by saying Phua Payalagi then absconded with the bag

फुआ पायलागी कहकर पकड़ा पैर फिर बैग लेकर फरार

Wed, 04 May 2022 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Caught feet by saying Phua Payalagi then absconded with the bag
गोपीगंज। पुलिस की नाक के नीचे रोजाना जालसाजी की शिकार महिलाएं हो रही हैं। गोपीगंज नगर में जालसाजी, उचक्का गिरोह सक्रिय है। कभी चैन छिनैती तो कभी बैग लेकर भागने की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस केवल सीसीटीवी कैमरा और फुटेज को खंगाल रही है। मंगलवार की शाम गोपीगंज नगर में मुंबई से पहुंची दो महिलाओं को झांसा देकर बैग लेकर गायब हो गए। बैग में सोने के जेवर के साथ दस हजार रुपये व कपड़े व अन्य सामान रखे थे।
विज्ञापन

सहसेपुर खमरिया निवासी राजेश पांडेय की पत्नी सुनीता पांडेय, उगापुर निवासी गीता देवी के साथ मंगलवार को जनसाधारण एक्सप्रेस से मुंबई से गोपीगंज पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों ऑटो से बस स्टैंड के लिए चलीं। पड़ाव बरगदा हनुमान मंदिर पर ऑटो चालक ने उन्हें उतार दिया। इस दौरान पहुंचे दो युवक फुआ पायलागी कहते हुए पैर पकड़े और बातचीत की। इसके बाद उन्हे घर पहुंचाने का झांसा देकर पहले बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। उनका बैग बाइक पर रख दोनों को ऑटो पर बैठा दिया, चालक आटो लेकर आगे बढ़ा इस बीच दोनों बैग लेकर गायब हो गए। घटना के बाद थाने पहुंची महिलाओं ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर शाम महिलाओं को घर भेज पुलिस ने दूसरे दिन थाने बुलाया। बुधवार को थाने पहुंची महिलाओं ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed