फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cattle will be protected, a cowshed will be opened in every block

Bhadohi News: संरक्षित होंगे गोवंश, हर ब्लाॅक में खुलेगा एक-एक गोशाला

Thu, 19 Mar 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Cattle will be protected, a cowshed will be opened in every block
ज्ञानपुर। जिले की छह ब्लॉकों में छह नए गोशाला खोले जाएंगे। सभी गोशालाओं में 350-400 गोवंशों के संरक्षित करने की क्षमता होगी। पशुपालन विभाग की ओर से इसके लिए हर ब्लॉक में एक-एक हेक्टेयर जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। गोशाला खुलने से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक की सड़कों और किसानों के खेतोें तक विचरण करने वाले गोवंश से राहत मिलेगी। एक गोशाला के निर्माण की अनुमानित राशि 20 से 25 लाख होगी। जिले में तीन स्थायी और 28 अस्थायी गोशाला संचालित हैं। इसमें करीब साढ़े सात हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। हालांकि इसके बाद भी नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छुट्टा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। छुट्टा गोवंश कई बार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा देते हैं। वहीं, इनकी वजह से कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। छुट्टा घूम रहे गोवंशों को संरक्षित करने के लिए अब पशुपालन विभाग नगर के सभी ब्लॉकों में एक-एक गोशाला खोलेगा। इसके लिए हर ब्लॉक में एक-एक हेक्टेयर जमीन की खोजी जा रही है। पशुपालन विभाग जमीन चिह्नांकन में राजस्व विभाग का सहयोग लेगा। अप्रैल के अंत तक चिह्नांकन कार्य पूरा कर लिया जाए। छह नए गोशाला खुलने के बाद जिले में 37 गोशाला हो जाएंगे। किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले छुट्टा गोवंश को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाएगा। हर ब्लॉको में गोशाला का निर्माण होगा।
विज्ञापन


जिले के सभी ब्लाॅक में एक-एक वृहद गो-आश्रय स्थल खोला जाएगा। जमीन चिह्नित करने के लिए पशुपालन और राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया। - बाल गोविंद शुक्ल, सीडीओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article