{"_id":"5f06f0448ebc3e63823127fd","slug":"cash-and-jewelery-stolen-after-breaking-lock-bhadohi-news-vns5347381189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर बाजार में बृहस्पतिवार की रात चैनल का ताला तोड़ कर चोरों ने 40 हजार नकद और हजारों के आभूषणों की चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया।
गांव निवासी संतोष कुमार पांडेय बाजार स्थित मकान में ताला बंद कर कुछ दूर बने दूसरे मकान में रहने के लिए चले गए। रात में चोर मकान में लगे चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी, अटैची को खंगालते हुए 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी का सिक्का, कीमती कपड़े आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पहुंचे परिजन टूटे ताले और बिखरे सामान को देख अवाक रह गए। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
आरोप है कि चोरों पर पुलिस का शिकंजा न कस पाने से वह आए दिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं। पूर्व में भी पड़ोसी गांवों में हो चुकी चोरी की घटनाओं का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चोरी गए सामानों की बरामदगी और चोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।