फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case of fraud of Rs 13 lakh against a company selling raw material of yarn

Bhadohi News: धागे का कच्चा माल बेचने वाली कंपनी पर 13 लाख की धोखाधड़ी का केस

Mon, 10 Nov 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 13 lakh against a company selling raw material of yarn
घोसिया (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर माधोसिंह निवासी माधुरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने नयागंज हाथरस स्थित एक फर्म के मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि धागे के लिए 13 लाख रुपये देने के बाद भी कंपनी ने उन्हें खराब कच्चा माल दे दिया। उसे वापस करने के बाद पैसे वापस नहीं दिए जा रहे हैं। पीड़िता माधुरी देवी ने बताया कि वह धागा बनाने की फर्म चलाती हैं। उनका कच्चा माल हाथरस के नयागंज निवासी राजीव कुमार की फर्म से आता है। बताया कि कोरोना काल में मेरी फर्म कुछ दिन के लिए बंद हो गई थी। उन्होंने फिर से उसे चालू किया तो उसी फर्म से कच्चे माल की मांग की। इस पर फर्म ने 13 लाख रुपये एडवांस मांगे। इस पर उन्होंने अपने बैंक खाते से कई मदों में 13 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन के बाद फर्म द्वारा मुझे खराब कच्चा माल भेजा गया। इसकी शिकायत की तो उन लोगों ने माल वापस भेजने की बात कही। इस पर मैंने माल वापस भेज दिया। अब पुनः माल मांगने पर उक्त फॉर्म के प्रोपराइटर राजीव कुमार इन्कार कर रहे हैं और गालीगलौज भी कर रहे हैं। औराई प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि फर्म के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed