{"_id":"6029129a8ebc3ee922346607","slug":"case-for-appointment-of-scavengers-in-lok-sabha-bhadohi-news-vns574569819","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में गूंजा सफाईकर्मियों की नियुक्ति का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में गूंजा सफाईकर्मियों की नियुक्ति का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। करीब12 साल से अधर में लटकी जिले के सफाईकर्मियों की नियुक्ति का मामला शनिवार को लोकसभा में गूंजा। लोकसभा के शून्यकाल के प्रश्न प्रहर में सांसद रमेश चंद्र बिंद ने सफाईकर्मी भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के दर्द को सदन को सदन के समक्ष रखा। इस दौरान सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से ओम बिड़ला से इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार बातचीत करने का आग्रह भी किया।
इस दौरान सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में नियुक्ति हो गई, लेकिन जिले में अभी तक नहीं हो सकी। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर पांच माह से अभ्यर्थी विकास भवन पर अनशन कर रहे हैं जिसके चलते पूर्व में कुछ अभ्यर्थियों की आंदोलन के दौरान जान भी जा चुकी है।
यहां अवगत करा दें कि बसपा सरकार में वर्ष 2008 में भ्रष्टाचार के कारण जिले की सफाईकर्मियों की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। पहले चरण में करीब छह हजार, दूसरे चरण में 80 हजार और तीसरे चरण में तकरीबन 15 लाख से अधिक आवेदन पत्र आए थे। वहीं दूसरी ओर सदन में सफाईकर्मियों का मामला उठने से जिले के अभ्यर्थियों में नियुक्ति की आस फिर से जग गई है।