{"_id":"674a1043836c8eae970c0314","slug":"case-filed-against-fertilizer-and-seed-shop-owner-without-license-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-119537-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना लाइसेंस के खाद-बीज बेचने वाले दुकानदार पर हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना लाइसेंस के खाद-बीज बेचने वाले दुकानदार पर हुआ मुकदमा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में खाद और बीज की उपलब्धता के लिए कृषि विभाग की टीम अलर्ट मोड में है। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को अभोली और सुरियावां क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों की जांच की। टीम ने बिना लाइसेंस के संचालित एक दुकान पर खाद-बीज की बिक्री मिलने पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं अनियमितता मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया। खाद-बीज के चार नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।
टीम सबसे पहले दुर्गागंज स्थित सुरेश चंद्र मौर्य की दुकान की जांच की। दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा पाया। टीम को दुकान में तीन बोरी एनपीके, सात बोरी यूरिया, एक बोरी डीएपी के अलावा सल्फर, जिंक, माइक्रो सेल्फ, सागरिका आदि रसायन मिले। टीम ने सभी उत्पादों को जब्त कर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद टीम अभोली के जगरनाथ खाद भंडार पहुंची। यहां कमी मिलने पर दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। कृषि अधिकारी ने कहा कि मानक के विपरीत भंडारण, कालाबाजारी करने वालों दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि किसानों को कोई दिक्कत होगी तो संबंधित केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
जिले में रबी सीजन की बोआई चल रही है। किसान खाद-बीज के लिए परेशान है। सभी समितियों और दुकानों पर खाद-बीज की उपलब्धता की जांच के लिए डीएम ने निर्देश दिया है। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में खाद-बीज की दुकानों में जांच की।
विज्ञापन
इनसेट
160 क्विंटल गेहूं बीज आया, आज से वितरण
ज्ञानपुर। राजकीय बीज गोदाम पर शुक्रवार को 160 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा। इसका वितरण शनिवार से होगा। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि केंद्रों पर 350 क्विंटल बीज तीन दिन में आ जाएगा। किसान आधार कार्ड और खतौनी लेकर राजकीय बीज भंडार से अनुदानित बीज ले सकते हैं। बताया कि अब तक लक्ष्य के सापेक्ष अधिक गेहूं का बीज आ चुका है। किसानों से अपील की कि वे गेहूं की बुआई सीडड्रिल और सुपर सीडर से लाइन विधि से करें। इससे उत्पादन बढ़ेगा। कहा छिड़काव विधि से बुआई करने पर 20 से 25 प्रतिशत बीज खराब हो जाता है।