{"_id":"5e89ce998ebc3e7697289709","slug":"case-filed-against-carpet-exporter-bhadohi-news-vns5190812114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन निर्यातक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन निर्यातक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के सिविल लाइन पावर हाऊस रोड के कालीन निर्यातक शमीम आलम लल्लन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिन के लॉकडाऊन की घोषणा के बाद अपने यहां कार्यरत बुनकरों को परिसर छोड़ने को कह दिया था। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने लॉकडाऊन की घोषणा की थी उस दिन से रेलवे ट्रांसपोर्ट आदि सब बंद हो गए थे। सूचना मिली थी कि उक्त निर्यातक ने अपने यहां कार्यरत सभी बुनकरों को लॉकडाऊन के दौरान अपने परिसर छोड़ कर जाने का निर्देश दे दिया था। बुनकर जाने भी लगे थे। उच्चाधिकारियों को इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुनकरों से मिलकर जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया गया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निर्यातक बुनकरों को रखने को राजी हो गया था।
बताया कि यह न केवल लॉकडाऊन का उल्लंघन था बल्कि महामारी आपदा प्रबंधन की भी धता बताई गई। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा मामले में सख्त रुख अपनाए जाने के बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।