फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against 13 people from both the sides for abetting suicide

Bhadohi News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो पक्षों से 13 पर केस

Sat, 10 May 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 13 people from both the sides for abetting suicide
भदोही। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में ससुराल व मायके पक्ष के कुल 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से याचिका डाली गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली के छेड़बीर निवासी फर्नीचर व्यवसायी हैदर अली की शादी वर्ष 2022 में रहनुमा बानो के साथ हुई थी। विवाहिता पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि निकाह के बाद से ही रहनुमा उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ मोटे पैसे वसूलती थी। इस बीच 25 अक्तूबर, 2024 को हैदर अली ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने आरोप थे।
विज्ञापन

मामले में सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विवाहिता रहनुमा बानो की तहरीर पर सास जुलेखा, ससुर सिराजुद्दीन के साथ सलामत, शबाना, फरहाना, फरजाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिराजुद्दीन की तहरीर पर रहनुमा बानो, निजामुद्दीन, शीवा, खुशबू बानो, मैयनुद्दीन, सिकंदर व सैल अली के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed