{"_id":"68530ab669091059cc005827","slug":"case-filed-against-12-people-for-using-electricity-illegally-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-127644-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़े जाने पर 12 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़े जाने पर 12 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
भदोही। अधिशासी अभियंता ऋषि देव गौतम के नेतृत्व में 20 टीमों ने बुधवार को परगासपुर फीडर के रैमलपुर में जांच अभियान चलाया। 440 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। इसमें 12 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने 68 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काट दी। इस दौरान करीब 3.20 लाख के बकाया बिल भी जमा कराया गया। एक्सईएन ने बताया कि प्रत्येक वितरण ट्रांसफॉर्मर पर मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे प्रतिदिन लोड एवं खपत की मॉनिटरिंग होगी।
3.50 लाख के 12 बकायेदारों के काटे कनेक्शन
गोपीगंज। बिजली निगम की ओर से बुधवार को गोपीगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 56 बकायेदार उपभोक्ताओं से 5.30 लाख बकाया बिल जमा कराया। 3.50 लाख के 12 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया। अधिशासी अभियन्ता आदित्य पांडेय ने बताया कि 162 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। पांच उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाया गया। 12 नए कनेक्शन दिए गए। 26 मीटर को घर से बाहर लगाए गए। वहीं, 32 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। खराब हो चुके आठ मीटरों को बदला गया। बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने से बचाने के लिए फ्यूजसेट व टेललेस यूनिट लगाये जा रहे हैं। इससे इस साल ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले में 50 फीसदी तक कमी आई है।जांच के दौरान चोरी से बिजली उपयोग करने पर 12 पर मुकदमा दर्ज: अधिशासी अभियंता ऋषि देव गौतम के नेतृत्व में 20 टीमों ने बुधवार को परगासपुर फीडर के रैमलपुर में जांच अभियान चलाया। 440 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। इसमें 12 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने 68 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काट दी। इस दौरान करीब 3.20 लाख के बकाया बिल भी जमा कराया गया। एक्सईएन ने बताया कि प्रत्येक वितरण ट्रांसफॉर्मर पर मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे प्रतिदिन लोड एवं खपत की मॉनिटरिंग होगी।