फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against three including husband in dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर केस

Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case against three including husband in dowry harassment
औराई थाना क्षेत्र के महदेपुर निवासी सीमा देवी पुत्री श्रीनिवास दुबे की तहरीर पर पुलिस ने पति अमन कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। सीमा ने आरोप लगाया कि 2013 में उनकी शादी मिर्जापुर के चुनार-सीखड़ एवकपुर निवासी अमन कुमार पुत्र अरुण कुमार दुबे से हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा। ससुराल पक्ष के लोग मकान बनाकर लक्ष्मीकुंज-सामने घाट वाराणसी में भी रहते हैं, जिनके साथ वह भी रहती थी। सास स्नेहलता के उकसाने पर पति अमन कुमार दहेज में पांच लाख रुपये नकद के साथ कार की मांग कर उत्पीड़न शुरु कर दिया। उत्पीड़न की हद जब बर्दाश्त के बाहर हुई तो 2017 में उनके खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दबाव बढ़ने पर ससुराल वाले परिवार न्यायालय में यह कहकर समझौता कर लिया कि इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी। समझौता होने पर वह पुन: ससुराल पहुंची जहां 17 अगस्त की रात सोते समय गला दबाकर हत्या करने का षड्यंत्र रच लिया। किसी तरह पति, सास, ससुर के चंगुल से किसी तरह वह बच निकली। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि सीमा देवी की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed