{"_id":"573e1fd74f1c1bbb24ac7516","slug":"carpet-industry-will-provide-full-lifesaving","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन उद्योग को मिल सकेगी भरपूर संजीवनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन उद्योग को मिल सकेगी भरपूर संजीवनी
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 20 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
शहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही को टाउन आफ एक्सीलेंस की सूची में शामिल किया जाना कालीन उद्योग के लिए संजीवनी का काम करेगा। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के सदस्यों ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि टाउन आफ एक्सीलेंस के लिए किसी शहर से ढाई सौ करोड़ निर्यात का मानक है, जबकि भदोही से पांच सौ करोड़ रुपये का कालीन निर्यात होता है। ऐसे में मांगें सुन ली गईं तो यह बड़ा काम होगा। भदोही विधायक जाहिद बेग ने भदोही को टाउन ऑफ एक्सीलेंस में शामिल करने की मांग सीएम से की है।
एकमा के कोषाध्यक्ष शमीम अंसारी ने कहा कि ढांचागत विकास में पिछड़ने के चलते भदोही का निर्यात दूसरे शहरों की ओर जा रहा है। इसको लेकर एकमा न केवल चिंतित है बल्कि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयासरत भी है। टाउन आफ एक्सीलेंस के बावत बताया कि यह परिक्षेत्र के लिए संजीवनी का काम करेगा। एक बार टाउन आफ एक्सीलेंस में शामिल होने के बाद सरकार न केवल इसकी कमियों की ओर बराबर ध्यान देगी बल्कि उन्हें दूर भी कराएगी। कार्यकारिणी सदस्य, असलम महबूब ने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों भदोही पर मुख्यमंत्री मेहरबान हैं।