{"_id":"651f01a059f41a66d20e893d","slug":"carpet-expo-will-provide-better-market-to-exporters-in-global-recession-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-4062-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वैश्विक मंदी में निर्यातकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराएगी कारपेट एक्स्पो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वैश्विक मंदी में निर्यातकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराएगी कारपेट एक्स्पो
विज्ञापन
जिले में आगामी आठ अक्तूबर से कारपेट एक्स्पो फेयर शुरू हो रहा है। इससे कालीन निर्यातकों को व्यापार बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर मिला है।
वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में हर कालीन उत्पादक को नए ग्राहकों की तलाश है। ऐसे में निर्यातकों के लिए यह फेयर एक बेहतर मौका दे सकता है। कालीन निर्यातकों के अनुसार फेयर में उनके नए ग्राहकों की तलाश पूरी होती है। इससे उनके व्यापार को मजबूती मिलती है। निर्यातकों ने बताया कि सीएम के आने से भी इस फेयर में नई संभावना का विस्तार होगा।
इंडिया कारपेट एक्सपो के 45वें संस्करण के शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से स्टॉल बुक कराने वाले सभी निर्यातक उत्साहित हैं। सभी को इस बात का भरोसा है कि मुख्यमंत्री यहां आकर कालीन उद्योग के लिए कुछ विशेष घोषणा कर सकते हैं। निर्यातक प्रदेश सरकार से जूट कालीनों पर 10 प्रतिशत इंसेंटिव की मांग को लेकर भी काफी आशान्वित हैं। इन दिनों कालीन उद्योग वैश्विक मंदी के दौर से गुजर रहा है। साल मे दो बार होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो से हर किसी को उम्मीद है। लोगों को लगता है कि पिछली बार की तरह इस बार भी एक्सपो कुछ महीने की राहत तो जरूर देगा। इसी आस के बीच मुख्यमंत्री के आने की खबर ने भी लोगों की आशाओं को और पुख्ता कर दिया है।
बुनकरों के साथ लंच करेंगे मुख्यमंत्री
आठ अक्तूबर से होने वाले कारपेट एक्स्पो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना लगभग तय हो गया है। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल नहीं आया है लेकिन उनके आने की आहट लग चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही कारपेट एक्स्पो मार्ट का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री कारपेट एक्स्पो के दौरान बुनकरों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें टूल किट भी वितरित करेंगे। इसके अलावा सीएम कुछ बुनकरों के साथ लंच भी कर सकते हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है।