फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet Expo: 400 to 500 crore business claim

कारपेट एक्स्पो: 400 से 500 करोड़ तक के कारोबार का दावा

Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Carpet Expo: 400 to 500 crore business claim
भदोही। 15 मार्च से ओखला के एनएसआईसी मैदान में चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का शनिवार की शाम समापन हो गया। फेयर में शामिल आयातकों और निर्यातकों ने आगामी अक्तूबर में भदोही में होने वाले कारपेट एक्सपो में मिलने की बात कह कर एक दूसरे से विदा लिया। दोपहर 2 बजे तक मेला क्षेत्र से लोग निकलने लगे थे। मेले में 68 देशों के 275 खरीदारों और 366 आयातक ने हिस्सा लिया। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने मेले को पूरी तरह से सफ़ल बताते हुए 400 से 500 करोड़ के कारोबार का दावा किया।स्टाल लगाने वाले भारतीय कालीन निर्यातकों के अनुसार फेयर हमेशा की तरह अच्छा रहा। आयातक आए, कालीनों को देखा, उनसे अच्छी बातचीत भी हुई। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में व्यापार के अवसर निकलेंगे। इस बार कार्पेट एक्स्पो में कालीन निर्यातकों की रिकॉर्ड भागीदारी हुई। एक्सपो निर्यातकों और खरीदारों का संगम कराता है। यहां आयातकों को एक छत के नीचे देश भर के उत्कृष्ट कालीन उत्पादों का अवलोकन करने का अवसर मिलता है। विदेशी खरीदार नए डिजाइन देखकर खुश नजर आए। व्यापारिक पूछताछ भी की।
विज्ञापन

भदोही। दिल्ली में हुए इंडिया कारपेट एक्सपो में 275 प्रतिष्ठित छोटे, बड़े, मध्यम कालीन निर्माता और निर्यातकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, बेलारूस, बेल्जियम, ब्राजील, चिली, हंगरी, कोलंबिया, फिनलैंड, ग्रीस, इजराइल, इटली, जार्डन, जापान, नीदरलैंड, लिथुआनिया, मारीशस, म्यांमार, नेपाल, लीबिया, ओमान, पनामा, रोमानिया, रूस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम आदि के आयातकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed