फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet Expo: 215 buyers and 140 delegates from 45 countries arrived in three days

कार्पेट एक्सपो : तीन दिन में 45 देशों के 215 खरीदार और 140 प्रतिनिधि पहुंचे

Thu, 17 Apr 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Carpet Expo: 215 buyers and 140 delegates from 45 countries arrived in three days
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 48वें इंडिया कारपेट एक्सपो में तीन दिन में 45 देशों से 215 खरीदार और लगभग 140 आयातक प्रतिनिधि पहुंचे। अमेरिकी टैरिफ और आर्थिक मंदी को देखते हुए आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने इन आंकड़ों को उत्साहजनक बताया है। एक्सपो का समापन बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो के दूसरे दिन मेले में प्रदेश के एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन मंत्री राकेश सचान और श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। दोनों मंत्री को सीईपीसी के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने उद्योग की स्थिति से अवगत कराया। इंट्रेस्ट सबवेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने की मांग की। कहा कि इसे कम से कम पांच फीसदी रखा जाए। अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार आयकर अधिनियम की धारा 43बी (एच) में भुगतान के लिए 45 दिन की समय सीमा तय की गई है। उसे बढ़ाकर 180 दिन किया जाए। अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के बाद अब यह आवश्यक हो गया है। सीईपीसी अध्यक्ष ने बताया कि अब तक एक्सपाें में 215 विदेशी खरीदारों और 140 आयातक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की है। मौजूदा हालात में ये आंकड़े उत्साहवर्धक हैं। तीसरे दिन सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्यों अनिल सिंह, वासिफ अंसारी, संजय गुप्ता, महावीर प्रताप, असलम महबूब, इम्तीयाज अहमद, रोहित गुप्ता, पीयूष बरनवाल, हुसैन जाफ़र हुसैनी, शेख आशिक अहमद, बोधराज मल्होत्रा, दीपक खन्ना, मेहराज यासीन, कैप्शन मुकेश, शौकत खान मेले में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed