फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet city trembled, mercury dropped to 5 degrees

Bhadohi News: कांप उठी कालीन नगरी, पारा 5 डिग्री तक गिरा

Tue, 23 Jan 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Carpet city trembled, mercury dropped to 5 degrees
ज्ञानपुर। पछुआ हवा के चलते कालीन नगरी सोमवार को कांप उठी। अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को रात नौ बजे से ही घना कोहरा छा गया जो सुबह देर तक रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गी।
विज्ञापन

कड़ाके भरी ठंड से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहींरही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान मे 2.9 डिग्री की गिरावट आई। पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ऊपर से पछुआ हवा ने जीना दुश्वार कर रखा था। कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता करीब पांच मीटर रह गई थी।
विज्ञापन

रविवार को धूप खिली तो लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी। एक बारगी लगा कि अब ठंड धीरे-धीरे कम होगा। लोगों का अनुमान गलत निकला और शाम होते ही पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ते ही बर्फीली हवाएं चलने लगी। जिससे गलन बढ़ गया और लोग घरों में दुबक गए। रविवार को रात करीब नौ बजे के बाद कोहरे का कहर इस कदर रहा कि वाहन रेंगते रहे। रात के 11 बजे के करीब भदोही, चौरी, कपसेठी, वाराणसी मार्ग के साथ ही भदोही-ज्ञानपुर सहित चकवा-औराई मार्ग पर कोहरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों को सुझबूझ नहीं रहा था। वाहन 10-15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चल रही थी। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार की अपेक्षा सोमवार का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री लुढककर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान गिरने से ही गलन में वृद्धि हुई है। सोमवार का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में ठंड में कुछ कमी आ सकती है।

सोमवार की सुबह लोगों की आंखे घने कोहरे के बीच खुली। दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे। दोपहर एक बजे के बाद सूयदेव के दर्शन हुए। बादलों के बीच निकली धूप भी सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। शाम तीन बजे के बाद गलन बढ़ने लगा। शाम होते ही लोग अलाव के पास चिपक गये। अस्पतालों में परिसर में सुरक्षाकर्मी अलाव के सहारे बैठे रहे। जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि सर्द और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों और बुर्जुगों का ध्यान रखने के साथ हार्ट के मरीज अपने ध्यान रखें। -------------------------------
कालीन नगरी में एक सप्ताह का तापमान
तारीख - न्यूनतम - अधिकतम
16 जनवरी - 5.9 - 14.6
17 जनवरी - 8.4 - 12
18 जनवरी - 9.9 - 13.7
19 जनवरी - 5.9 - 14
20 जनवरी - 4.3 - 14.9
21 जनवरी - 7.9 - 16.3
22 जनवरी - 5 - 15.1
नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed