{"_id":"600eb1d98ebc3e2c4b715e4c","slug":"carpet-city-in-the-grip-of-cold-wave-bhadohi-news-vns5710531152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर की चपेट में कालीन नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में कालीन नगरी
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और कोहरे में सूफीनगर के पास साइकिल से जाते युवक।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। सोमवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। शीतलहर के चलते भदोही जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री जबकि अधिकतम तीन डिग्री लुढ़क गया। कोहरे और धुंध के कारण सीजन में पहली बार पूरे दिन भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। कई ट्रेनें एक से दो घंटे विलंबित रही।
सोमवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से 25 मीटर दूर की चीजें भी नहीं दिखाई दे रहीं थीं। गलन और ठंड के चलते सड़कों पर वाहनों का टोटा हो गया। जो वाहन चले भी उन्हें दिन में भी हेडलाइट जलाकर चला पड़ा। घर के अंदर भी गलन के चलते लोग सुकून से नहीं बैठ सके। बाजार और तमाम सार्वजनिक स्थलों पर लोग पूरे दिन अलाव तापते दिखे। हालांकि प्रशासन की ओर से ठंड से निपटने के कारगर इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निजी तौर पर जगह-जगह जलाए गए अलाव के सहारे लोग ठंड से जूझते रहे। तेज हवाओं के बावजूद दिन भर धुंध और घने कोहरे की चादर तनी रही। कोहरे के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेज हवाएं भी कोहरे को पूरी तरह उड़ाकर आसमान साफ नहीं कर पाईं। 24 जनवरी को न्यूनतम जहां 11 डिग्री और अधिकतम 22.5 डिग्री रहा वहीं 25 जनवरी को न्यूनतम नौ जबकि अधिकतम 19.7 डिग्री पहुंच गया।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 26 जनवरी को भी घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 19 जबकि न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा। पश्चिम दिशा की हवाओं के कारण गलन बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे और धुंध के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। मंड़ुआडीह एक्सप्रेस करीब एक घंटे जबकि पवन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे विलंबित रही। हाइवे समेत अन्य लिंक मार्गों पर दुपहिया, चार पहिया और मालवाहक दिन में भी लाइट जलाकर आगे बढ़े।