फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car driver's son gets 18th rank in PCS

कार चालक के बेटे को पीसीएस में मिली 18वीं रैंक

Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car driver's son gets 18th rank in PCS
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) 2020 का परीक्षा परिणाम सोमवार की शाम जारी हुआ। जिले के सीतामढ़ी के बनकट गांव निवासी होनहार आशुतोष तिवारी ने इस परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता मुंबई में एक चिकित्सक की कार चलाते हैं।
विज्ञापन

सीतामढ़ी के बनकट गांव निवासी विनोद तिवारी के तीन बेटों में आशुतोष दूसरे नंबर के हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद मुंबई में एक चिकित्सक की कार चलाते हैं, जबकि माता उर्मिला गृहणी हैं। उनका बड़ा बेटा योगेश एक कंपनी में मैनेजर है, जबकि छोटा शुभम विद्यार्थी है। आशुतोष ने हाईस्कूल दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी और इंटर की पढ़ाई एमएल कान्वेंट स्कूल प्रयागराज से की। उच्च शिक्षा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से की। यूपीपीसीएस की सोमवार शाम को आए परीक्षाफल में आशुतोष ने 18वीं रैंक हासिल की। खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। आशुतोष ने बताया कि माता-पिता संग बड़े भाई सहायक अध्यापक अनुज तिवारी का मार्गदर्शन काम आया। आशुतोष के चयन पर आईएएस कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी कल्लू ने सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed