फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Camp will be held in GIC from 12th to improve marksheet

Bhadohi News: मार्कशीट में सुधार के लिए 12 से जीआईसी में लगेगा कैंप

Sat, 10 Jun 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Camp will be held in GIC from 12th to improve marksheet
ज्ञानपुर। मार्कशीट में संशोधन कराने के लिए छात्र-छात्राओं को अब बोर्ड का चक्कर नहीं लगाना होगा। शासन के निर्देश पर 12 से 14 जून तक विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी कैंप करेंगे। जहां स्कूलों के प्रधानाचार्य संबंधित छात्र के अंकपत्र में संशोधन से जुड़ी सूची सौपेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में जन्मतिथि, नाम, माता-पिता के नाम में गलतियां होने पर छात्र-छात्राओं को पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड ने पहली बार जिला स्तर पर कैंप लगाकर इस तरह की गलतियों को त्वरित निस्तारित करने का निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर वाराणसी के क्षेत्रीय कार्यालय के एक अधिकारी और दो लिपिक 12 जून को जीआईसी ज्ञानपुर आएंगे। यहां तीन दिन रूककर मार्कशीट में संशोधन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि 350 से अधिक छात्र-छात्राओं के मार्कशीट में सुधार होनी है। इसमें 2022-23 के अलावा पूर्व के भी छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शिविर लगने से काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed