Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cake cut on Chief Minister's birthday, saplings planted and long life wished

Bhadohi News: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर काटे केक, पाैधे रोपकर दीर्घायु की कामना की

Sat, 06 Jun 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cake cut on Chief Minister's birthday, saplings planted and long life wished
टांडाकला के मारुफपुर के बांसफोड़वा बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाते लोग। स - फोटो : 1
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेताओं ने जगह जगह केट काट कर योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की। वहीं पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काटा और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। सरकार ज़ीरो टॉलरेंस के तहत कार्य कर रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, किरन शर्मा, मनोज जायसवाल, विभूति जायसवाल, जय किशन गोंड़, विनीता अग्रहरि, आदर्श जायसवाल,पवन गुप्ता, सोम प्रकाश, गौरव चौहान, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे। धानापुर में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल अंतर्गत स्थित वेद विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत पाैधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, राणा सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, संतोष यादव उपस्थित रहे। पड़ाव पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर वन विभाग मुग़लसराय रेंज की ओर से पौधारोपण किया गया।

मुख्य अतिथि मुगलसराय मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने एक पेड़ मां के नाम स्मृति उपवन में छायादार और फलदार पौधा रोप कर किया। इस मौके पर वन विभाग रेंजर रामनारायण, पवन सिंह, रवि सोनकर, संतोष जायसवाल, प्रमोद , बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed