फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By submitting a memorandum to the principal, the students demanded to change the exam date

प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रों ने की परीक्षा तिथि बदलने की मांग

Fri, 14 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
By submitting a memorandum to the principal, the students demanded to change the exam date
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्र धीरज दुबे ने बताया कि 17 अक्तूबर से बीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा और एनसीसी प्रशिक्षण की तिथि एक समान है। जिससे पंजीकृत छात्र-छात्राओं को पहुंचने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक समान तिथि पर छात्र-छात्राएं या तो एनसीसी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे या फिर सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। इसको लेकर तरह-तरह की विसंगतियां भी सामने आ रही है। छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए किसी एक कार्यक्रम की तिथि में बदलाव करना छात्रहित में होगा। ऐसा न होने पर छात्र आगे की रणनीति बनाने के लिए विवश होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रिंस तिवारी, अनूज कुमार, अंकित, राहुल, लक्ष्मीशंकर, दयानंद, रुचि, सुमन, संदीप आदि रहे। प्राचार्य पीएन डोंगरे ने कहा कि उचित निर्णय लेने का आश्वासन छात्रों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed