फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bus traveling from Banaras to Nagpur pelted with stones

Bhadohi News: बनारस से नागपुर जा रही बस पर पथराव, यात्री घायल

Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bus traveling from Banaras to Nagpur pelted with stones
औराई। कोतवाली कोठरा के पास हाईवे पर बुधवार रात वाराणसी से नागपुर जा रही एक निजी बस पर अराजकतत्वों ने पथराव किया। इस घटना में वाराणसी निवासी यात्री दिवाकर सिंह घायल हो गए। पथराव से बस का अगला शीशा भी टूट गया और यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बस चालक रोहित शर्मा ने बताया कि वह वाराणसी से सवारियों को लेकर नागपुर के लिए निकले थे। कोठरा ओवरब्रिज के पास अचानक सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल यात्री दिवाकर सिंह को औराई ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बस मालिक लुनिया वास, दौलतपुर, जयपुर, राजस्थान ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed