फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Burned Holika, today happiness will fly

जली होलिका, आज उड़ेगा खुशियों का गुलाल

Sun, 28 Mar 2021 05:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Burned Holika, today happiness will fly
ज्ञानपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व होलिका दहन रविवार को जिले में किया गया। करीब 1200 स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा के बाद पुरोहितों ने होलिका दहन कराया। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी की। होली को लेकर रविवार को दिनभर बाजार खुलजार रहे। सोमवार को लोग अबीर-गुलाल संग होली खेलेंगे। जिला प्रशासन के रिकार्ड में जिले भर में करीब 1200 स्थानों पर होलिकाएं स्थापित हैं। रविवार को विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। ज्ञानपुर में पुरानी बाजार, बालीपुर, पुरानी देहाती, भुड़की, भिदिउरा, सरपतहां समेत जिले भर में बड़ी संख्या में होलिका में वैदिक मंत्रोच्चर के साथ आग लगाई गई। सोमवार को रंग और गुलाल से होली खेली जाएगी। होली को लेकर बाजारों में रविवार को खूब रौनक दिखी। लोगों ने रंग गुलाल और पिचकारी आदि की खरीदारी की। होली खेलने के लिए टोपी और पैजामा-कुर्ता की भी खरीदारी की गई। रंगों और पिचकारी की दुकानों पर बच्चों का मजमा लगा रहा। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर गुझ़िया समेत अन्य व्यंजनों की खरीदारी की गई। बच्चों नें रंग और विभिन्न प्रकार की पिचकरी की खरीदारी की। होली खेले, लेकिन इसका ध्यान रखें कि खुशियां बरकरार रहे। होली रंगों का त्योहार है, केमिकल और कीचड़ आदि से हुड़दंग मचाकर इसे फीका नहीं करें। सीएचसी अधीक्षक सुरियावां डॉ. आरबी पाठक ने कहा कि होली प्राकृतिक रंगों से खेलें तो ज्यादा ठीक रहेगा। केमिकल युक्त रंगों से बचें। केमिकल की होली चेहरे के लिए ठीक नहीं है। इससे चेहरों को काफी नुकसान होगा। होली में हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रही। पुलिस प्रशासन हर बिंदुओं पर खास नजर रख रहा है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि भदोही, घोसिया और गोपीगंज में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जिन स्थानों पर होलिका स्थल को लेकर मामला विवादित हैं वहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed