फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bulldozer on illegal occupation, four houses demolished

Bhadohi News: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, चार मकान ध्वस्त

Wed, 07 Jun 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal occupation, four houses demolished
थाना क्षेत्र के भाला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध ढंग से बने मकानों पर सोमवार शाम को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। तालाक की जमीन पर बने चार मकानों को ध्वस्त किया गया जबकि अन्य को स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई। तीन दिन में अतिक्रमण न हटने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

औराई तहसील के नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स सोमवार शाम को भाला गांव पहुंची। जहां तालाब पर बने मकानों से सामान निकलवाने के बाद उसे ढहाया गया। भारी संख्या में पुलिस के जवानों को देख ग्रामीण विरोध करने की हिम्मत नही जुटा पाए। नायब तहसीलदार ने बताया कि तालाब की जमीन पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध ढंग से मकान बनाकर कब्जा किया है। चेतावनी के बाद भी तालाब की भूमि को खाली न करने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अन्य कब्जाधारकों ने स्वयं जगह खाली करने का आग्रह किया है। इसके लिए उनको तीन दिन का मौका दिया गया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार फोर्स के साथ डटे रहे। वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गरीबों के आशियाने पर ही पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई होती है। जबकि धनाढ्य लोगों पर कभी बुलडोजर नहीं चलाया जाता। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed