फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demolished 29 houses built on land provided by the pond

तालाब की भूमि पर बने 29 मकान ध्वस्त कराए 

Mon, 01 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 01 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
औराई तहसील के झिंगरपुर बिंद बस्ती में तालाब पर कराए गए अवैध निर्माणों को रविवार को प्रशासन ने ढहवा दिया। दो जेसीबी मशीन से 29 कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया। इससे गांव में खलबली मची रही। ग्रामीणंो ने विरोध करने की कोशिश की पर फोर्स को देख वह शांत हो गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। 
विज्ञापन

औराई तहसील के झिंगरपुर गांव में स्थित तालाब संख्या 453 पर पिछले कई दशक से राम विलास बिंद, फूलचंद्र बिंद समेत 29 लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया था। वहां पर कब्जा करने वालों ने कच्चा और पक्का मकान भी बना लिया था। अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसील से लेकर जिलाप्रशासन को  कुछ ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तालाब से कब्जा हटाने के लिए हाईकोर्ट में रिट दाखिल किया। हाईकोर्ट के निर्देश पर रविवार को एसडीएम केशवनाथ, तहसीलदार शिव प्रसाद पांडेय, एक कंपनी पीएसी, ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी मयफोर्स गांव में पहुंचे। प्रशासनिक अफसरों ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को घर से सामान निकलवाया। सामान निकलने के बाद दो जेसीबी से 29 मकानों को ढहाया गया। इसको लेकर गांव के एक पक्ष में गहरी नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed