फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Budget of 41.40 crore passed at the meeting.

Bhadohi News: बैठक में 41.40 करोड़ का बजट पास

Fri, 28 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Budget of 41.40 crore passed at the meeting.
नगर पालिका अहरौरा बोर्ड की बैठक में मौजूद सभासद।- सोशल मीडिया।
छह महीने से बजट को लेकर चल रही खींचतान आखिरकार बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। बोर्ड की बैठक में नगर पालिका परिषद अहरौरा का 41 करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपये का बजट बृहस्पतिवार को हुई चौथी बैठक में पास हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले तीन बार सभासदों ने बजट बैठक का बहिष्कार किया था। इस बार सभी सभासद बैठक में पहुंचे और बजट को करतल ध्वनि के साथ मंजूरी दी।
दुर्गा जी मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्ष ने बैठक में 41 करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपये की अनुमानित आय तथा 35 करोड़ 84 लाख 20 हजार रुपये के अनुमानित व्यय और 5 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपये के अनुमानित अवशेष का बजट प्रस्तुत किया। सभासदों ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि बजट में सबसे अधिक धनराशि निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी। बजट पारित होने से नगर में पिछले छह महीने से रुके विकास कार्यों को अब गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि बजट पास होने से नगर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। बैठक में आशीष कुमार, इरशाद आलम, मो. सलीम, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रमोद मौर्य, माजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed