फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BTC trainees lock on a diet .

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने की डायट पर तालाबंदी

Sat, 24 Jan 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sat, 24 Jan 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
BTC trainees lock on a diet .
2012 बैच के  बीटीसी प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को प्रायोगिक परीक्षा कराए जाने में हीलाहवाली का आरोप लगाते   हुए डायट पर तालाबंदी कर  प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रशिक्षुओं का   कहना था कि राजनीतिक दबाव में आकर प्रभारी डायट प्राचार्य प्रायोगिक परीक्षा नहीं करा रहे हैं।


 प्रशिक्षुओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन से निर्धारित समय के अंदर प्रायोगिक परीक्षा नहीं कराई गई तो वे उच्च न्यायालय   की शरण में जाने और आमरण अनशन पर बैठने को विवश हाेंगे।
विज्ञापन


इसकी पूरी जिम्मेदारी डायट            की होगी।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है।           इससे पूर्व 50 से अधिक की   संख्या में बीटीसी प्रशिक्षु   कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए जल्द से              जल्द प्रायोगिक परीक्षा कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर जिलाधिकारी का  कहना था कि परीक्षा कराने के  लिए वे विभाग के मुख्य सचिव से मिलकर अपनी बात रखें।  
उधर इस संबंध में प्रभारी  प्राचार्य डायट सह जिला  विद्यालय निरीक्षक डा. ओम  प्रकाश गुप्ता का कहना है कि 2012 बैच के बीटीसी   प्रशिक्षुओं की समस्या से महकमे को अवगत करा दिया गया है, उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed