फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BSP chief's effigy burnt

बसपा प्रमुख का फंूका पुतला

Sun, 24 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 24 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
BSP chief's effigy burnt
केएनपीजी कॉलेज के सामने ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।
 बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी को लेकर फंसे भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर की बेटी के मसले पर भाजपा कार्यकर्ता हमलावर हो गए। बसपा के प्रदर्शन में दयाशंकर की बेटी, मां और पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करने के साथ ही कार्रवाई की मांग की। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। ज्ञानपुर नगर में केएनपीजी कॉलेज के समीप भदोही मार्ग पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का पुतला दहन करने के साथ ही प्रदेश सरकार से बसपा सुप्रीमो और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार करने की मांग की। दयाशंकर की बेटी समेत परिवार वालों के खिलाफ बसपा नेताओं की अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता मुखर हो गए। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर एकत्रित हुए। पार्टी नेता डॉ. आरके पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में मायावती मुर्दाबाद, नसीमुद्दीन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। डॉ. पटेल ने कहा कि जो महिला खुद को देवी घोषित कर रही है, वह दूसरी महिला का सम्मान नहीं कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि दयाशंकर के बयान पर पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन दयाशंकर की बेटी, पत्नी और मां के खिलाफ की गई अभद्र                  टिप्पणी पर मायावती कोई कार्रवाई नहीं कर रहीं हैं। बहन-बेटियों के खिलाफ बसपा की बयानबाजी आगामी चुनाव में भारी पड़ेगी। पुतला दहन में नागेंद्र सिंह, जय कुमार, मनीष पांडेय, श्याम बिहारी पटेल, सुनील, धर्मराज पांडेय, लालमणि मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed