फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brother's killer arrested, sharp weapon recovered

Bhadohi News: भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद

Wed, 15 Mar 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother's killer arrested, sharp weapon recovered
ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के पकरी कला गांव में चार दिन पूर्व बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कसियापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। घटना में नामजद तीन अन्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 10 मार्च की रात करीब नौ बजे पारिवारिक विवाद में पकरी कला गांव निवासी राजनाथ यादव (70) की छोटे भाई सुरेंद्र यादव ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में सुरेंद्र सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एक महिला सहित तीन अन्य आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी थीं। मंगलवार को सूचना पर कसियापुर तिराहे के पास से हत्यारोपी सुरेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि उसकी निशानदेही पर घर से गड़ासा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed