फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brothers drowned in the Ganga

सगे भाइयो की गंगा में डूबने से मौत

Fri, 15 Apr 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 15 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
कोइरौना थानाक्षेत्र के हरिरामपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को नहाते समय सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई, जबकि साथ में डूब रहे पांच अन्य बच्चों को गांव की एक युवती ने बचा लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

हरिरामपुर गांव निवासी कामता प्रसाद के दो बेटे अनिल (11) और सुनील (8) बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के आसपास नहाने के लिए गंगा घाट पर गए थे। उनके साथ नेहा (6) भी थी। साथ में चार अन्य बच्चे करिश्मा (7), बिटनी (5), ओम प्रकाश (9) और रंजीत (8) भी नहा रहे थे। बच्चे नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी गहरे पानी में डूबने लगे। उस वक्त घाट पर कोई नहीं था। इत्तेफाक से उसी समय गांव के मोकादम उपाध्याय की पुत्री राधा (19) घाट पर देवदूत बनकर पहुंच गई और बच्चों को डूबते देखकर धड़ाम से गंगा में कूद गई। राधा ने एक-एक करके नेहा, करिश्मा, बिटनी, ओमप्रकाश और रंजीत को तो निकाल लिया, लेकिन अनिल और सुनील को नहीं बचा सकी। दोनों गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से  दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बालकों के शवों का पंचायतनामा भरवाकर घरवालों को सौंप दिया। घटना को लेकर राधा की बहादुरी के चर्चे पूरे गांव में होते रहे। एसओ कोइरौना हरिवंश सिंह यादव ने कहा कि शवोें का पंचायतनामा कर परिवार वालों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed