फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brothers drown in ganga in bhadohi dead body of fourth youth recovered after 24 hours of accident

भदोही हादसा: गंगा में डूबे चौथे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद, एक-दूसरे को बचाने में चारों डूबे थे

Mon, 16 May 2022 09:29 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 May 2022 09:29 AM IST
सार

बिहरोजपुर स्थित दर्जिया घाट पर रविवार सुबह नहाते समय डूबे चार युवकों में से चौथे यानी प्रभात का भी शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। तीन चचेरे भाइयों का शव रविवार को बरामद कर लिया गया था। 

विज्ञापन
Brothers drown in ganga in bhadohi dead body of fourth youth recovered after 24 hours of accident
गंगा में डूबे चौथे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के बिहरोजपुर स्थित दर्जिया घाट पर रविवार सुबह नहाते समय डूबे चार युवकों में से चौथे यानी प्रभात का भी शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव से कई युवक और किशोर घर से करीब तीन किमी दूर गंगा में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीन चचेरे भाई प्रभात मिश्र(24), प्रवेश मिश्र(19), लक्की मिश्र (15)  व गांव के ही अंकित चतुर्वेदी(19) डूब गए। दो युवकों को वहां नह रही एक महिला और किशोरी ने साड़ी फेंककर बचा लिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने प्रभात को छोड़कर बाकी सबका शव रविवार को दोपहर में ही बरामद कर लिया था। प्रभात भी तलाश की जा रही थी। सोमवार की सुबह ही एनडीआरएफ की टीम ने प्रभात का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: गंगा में डूबकर तीन भाइयों की मौत, एक लापता, परिजनों की चीखपुकार ने सबको झकझोर दिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed