यूपी के भदोही जिले में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन युवक और एक किशोर नहाते वक्त गंगा में डूब गए। डूबने वाले चारो लोग चचेरे भाई थे। इनमें जिन तीन भाइयों के शव मिले हैं, उनके नाम प्रवेश मिश्रा (19), लकी मिश्रा (15) और अंकित चौबे है। एक अन्य युवक प्रभात मिश्रा (24) का अभी लापता है। गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
हादसा गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर स्थित दर्जिया घाट पर हुआ। गंगा में डूबने वाले युवक कौलापुर के निवासी थे। उनके परिजनों की चीखपुकार ने सबको झकझोर दिया। हादसे की सूचना पर सांसद रमेश चंद बिंद, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, विधायक भदोही जाहिद बेग के साथ ही अन्य लोग पहुंचे।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा और सीओ भुनवेश्वर पांडेय भी रहे। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कौलापुर निवासी त्रिपुरारी मिश्रा के परिवार में भोजन बनाने की तैयारी हो रही थी। तभी ऐसी मनहूस खबर आई कि मानो सबको काठ मार गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
2 of 7
गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कौलापुर गांव से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित गंगा में नहाने के लिए रविवार की सुबह करीब आठ बजे कुछ युवक दर्जिया घाट पर पहुंचे। पहले सभी ने डुबकी लगाई, इसके बाद पानी में खेलने लगे। इसी दौरान अंकित कुमार चतुर्वेदी (19), प्रभात मिश्रा (24), प्रवेश मिश्रा (19), लक्की मिश्रा (15) गहरे पानी में चले गए। दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच अंकित, प्रवेश और लक्की के शव मिल गए। प्रभात की तलाश जारी है।
3 of 7
प्रभात, लकी मिश्रा और प्रवेश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
त्रिपुरारी मिश्रा कुल चार भाई हैं। भाइयों में सबसे बड़े त्रिपुरारी को एक बेटा प्रभात ही था। कुछ समय पहले तक मुम्बई रहता था। वहां से जब आया तो त्रिपुरारी ने बेटे प्रभात की शादी कर दी। करीब चार माह से बेटा घर पर ही था। उनके दूसरे भाई अवध बिहारी के दो पुत्रों में विक्की उर्फ प्रवेश बड़ा था, तीसरे भाई बृजबिहारी के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा लक्की और चौथे भाई कृष्ण मुरारी का पुत्र प्रकाश गांव के ही कुछ युवकों के साथ सुबह करीब आठ बजे ही नहाने के लिए निकल गए।
4 of 7
गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जाते वक्त परिवार के लोगों नसीहत जरूर दी, लेकिन युवकों को उम्र के अनुसार नसीहत का कोई असर नहीं पड़ा। जब गांव में सूचना आई कि चार युवक डूब गए तो एक बार तो पूरा गांव ही गंगा घाट पर जा पहुंचा। इधर जैसे-जैसे यह खबर मिलती गई तो रिश्तेदारों और परिचितों का आना शुरू हो गया।
5 of 7
गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों ने बताया कि चारों भाइयों के परिवार में एकता है इसलिए सभी के बच्चे एक दूसरे के साथ रहते थे। प्रकाश को गौतम देवी व उनकी पौत्री शिवा ने डूबने से बचा लिया। जब वह घर पहुंचा तो बारी-बारी से सभी ने उससे पूरी घटना के बारे में पूछा।