फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brother and sister died in a tragic road accident four people seriously injured in Bhadohi

Bhadohi: दर्दनाक सड़क हादसे में सगे भाई-बहन की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल, मृतकों के घर में पसरा मातम

Sun, 25 May 2025 08:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 May 2025 08:56 PM IST
सार

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बहुरिया गांव के पास कठौता-दुर्गागंज मार्ग पर रविवार रात आठ बजे ट्रेलर ने दो बाइकों में टक्कर मार दिया। इससे एक बाइक पर सवार सागर रायपुर निवासी सगे भाई बहन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Brother and sister died in a tragic road accident four people seriously injured in Bhadohi
भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जबकि दोनों बाइकों पर बैठे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया जबकि मृत बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसे कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


सागर रायपुर निवासी हर्ष पांडे 18 पुत्र बृजेश पांडेय रविवार शाम को आर्यन पांडेय (10) पुत्र संदीप पांडेय, कृतिका पांडेय (12) पुत्री संदीप पांडेय एक बाइक पर बिठाकर गोपीगंज आया। यहां से वह वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान औराई के मेघीपुर गांव निवासी शिवांग पाल (7) पुत्र संजय पाल, राकेश पाल (55) पुत्र कल्लू पाल और लालजी पाल (65) बाइक से गोपीगंज की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकें जैसे ही पूरे बहुरिया मार्ग पर पहुंची उसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। 
विज्ञापन


घटना स्थल पर ही भाई बहन कृतिका और आर्यन पांडेय की मौत हो गई। अन्य चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर दोनों परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृतिया तीन भाइयों में अकेली थी। एक ही घर में दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। एक साल पूर्व बच्चों के पिता की भी बीमारी से मौत हो गई थी। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रेलर को कब्जे में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed