वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर जंगीगंज स्टेशन के पास चटकी रेल पटरी, कॉशन पर चलीं ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर भदोही जिले के जंगीगंज स्टेशन के समीप मंगलवार देर रात शिवगंगा सुपरफास्ट ट्रेन के गुजरने के बाद रेल पटर चटक गई। इसके बाद 12 जोड़ी विशेष गाड़ियों को कॉशन पर चलाया गया। बुधवार की सुबह डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर मंडलीय टीम ने ट्रैक बदला। इसके बाद रेल आवागमन सामान्य हो सका।
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रेलखंड स्थित जंगीगंज स्टेशन के पश्चिमी छोर गेट संख्या 45-सी पर मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात लगभग नौ बजे वाराणसी से नई दिल्ली जा रही शिवगंगा सुपरफास्ट से झटका लगने के बाद एक पटरी चटक गई। चालक दल की सूचना पर हरकत में आए वाराणसी रेल मंडल प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट मांगी।
सेक्शन इंजीनियर ज्ञानपुर रोड स्टेशन विनोद कुमार ने रात में ही यथास्थिति से अवगत कराया। इसके बाद कंट्रोल रूम के आदेश पर लगभग 12 घंटे में 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मालगाड़ी, निरीक्षण यान चालकों को मेमो देकर कॉशन पर चलवाया गया। बुधवार को मंडलीय अधिकारियों ने डेढ़ घंटे तक ब्लॉक लेकर चटकी पटरी बदलवाने में सफलता पा ली।
बता दें पश्चिमी छोर के आउटर सिग्नल से लेकर गेट तक एफएम प्वाइंट होने के कारण कोई ऐसा दिन नहीं बीतता कि ट्रेनों के आवागमन के बाद निकले नट-बोल्ट, क्लैंप, जलेबी क्लिप, छूटे ज्वाइंटरों को लगाने में समय न लगता हो। पीडब्ल्यूआई विनोद कुमार ने बताया कि रेल लाइन क्रैक होने की जानकारी मिलने के बाद ट्रेनों को कॉशन पर चलवाया गया। जल्द ही जर्जर सभी ट्रैक बदले जाएंगे। इसके लिए कार्यवाही चल रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा सात जोड़ी माघ मेला स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे माघ मेला के तहत पड़ने वाले प्रमुख स्नान पर्व के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05153 10, 15, 26 फरवरी, 10 मार्च मंडुवाडीह स्टेशन से, ट्रेन संख्या 05152 11, 16, 27 फरवरी, 11 मार्च को प्रयागराज रामबाग स्टेशन से।
ट्रेन संख्या 05151 11, 16, 27 फरवरी, 11 को मंडुवाडीह स्टेशन से। ट्रेन संख्या 05154 11,16, 27 फरवरी, 11 मार्च, को प्रयागराज रामबाग स्टेशन से। ट्रेन संख्या 05155 10 फरवरी को भटनी जंक्शन से। ट्रेन संख्या 05156 11 फरवरी को प्रयागराज रामबाग स्टेशन से। ट्रेन संख्या 05157 10 फरवरी को गोरखपुर से।
ट्रेन संख्या 05158 11 को प्रयागराज रामबाग स्टेशन से चलेगी। ये सभी ट्रेनें वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन में चयनित स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेंगी। स्पेशल ट्रेनों की सभी बोगियां आरक्षित रहेंगी। इसमें आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। स्नान पर्व पर भीड़ अधिक होने पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन संभव होगा।