फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Broken drains and chambers will be repaired for Rs 10 lakh.

Bhadohi News: 10 लाख से टूटी नालियों और चेंबर की होगी मरम्मत

Sun, 15 Feb 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Broken drains and chambers will be repaired for Rs 10 lakh.
नगर के अलग- अलग वार्डों में टूटी नाली की मरम्मत कराई जाएगी जबकि खुले चेंबर को दुरुस्त किया जाएगा। इस पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है। यह कार्य 15वें वित्त से कराया जाएगा। होली के बाद विभाग निविदा जारी कर काम शुरु कराएगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत के 11 वार्डों में छोटी और बड़ी कुल 45 नालियां है। पांच साल पहले जिन नालियों का निर्माण हुआ था। अब वह जगह जगह टूट गई है। बीते महीने बोर्ड की बैठक में सभासदों ने नाली मरम्मत की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की थी। जिसके बाद नगर पंचायत ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। जिसकी अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने के एक महीने पहले स्वीकृत्ति मिल गई है। होली पर्व के बाद निविदा प्रकिया पूरी करके मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इससे वार्ड के लोगों को होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि शासन से प्रस्ताव की स्वीकृति मिली है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य 15वे वित्त के बजट से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed