{"_id":"d0e0942de02e8825df8ba6d2991021cd","slug":"bring-on-the-face-of-the-poor-smiles-kailash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bring on the face of the poor SMILES Kailash","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bring on the face of the poor SMILES Kailash
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। सरकार समाज के अंतिम पक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।
अफसरों से कहा कि पात्र एक भी न छूटें, अपात्र चयनित न हो।
श्री चौरसिया शुक्रवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों के परिचय पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़े तो उसकी सूची उन्हें दी जाए। जिसकी स्वीकृति वह कराएंगे। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में एक भी अपात्र चयनित न हों। इसकी पूरी गंभीरता से मानीटरिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन
योजना का लाभ पात्र को ही मिले। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में लगे हुए हैं।
समाज के हर तबके के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दिकी ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कटिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में समाजवादी पेंशन के 500 और पारिवारिक लाभ योजना के 68 लाभार्थियों को परिचय पत्र दिया गया।
इसके पूर्व मंत्री ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय, पुलिस अधीक्षक विक्रमादित्य सचान, सीडीओ आरपी मिश्रा, एडीएम रमाशंकर यादव, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, डीआईओएस डा. ओम प्रकाश गुप्ता, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, हिमेंद्र उपाध्याय, एनबी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव, शोभनाथ यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।