फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bride deney for marriege

Bhadohi News: जयमाल स्टेज पर गांजा पीने लगा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से मना किया

Sat, 15 Jun 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
bride deney for marriege
भदोही। कोतवाली के फत्तूपुर क्षेत्र में दूल्हे को स्टेज पर गांजा पीते देख दुल्हन शादी से मना कर दी। युवती के शादी से मना करने पर कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और दादा को बंधक बना लिया। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली के फत्तूपुर निवासी शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर के जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से होनी थी। बुधवार रात फत्तुपुर में बरात पहुंची। देर शाम बराती नाचते-गाते द्वार पूजा पर पहुंचे। द्वार पूजा के बाद जयमाल शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान दूल्हे नशे में था और काफी गाली-गलौच भी कर रहा था। जयमाल के बीच दूल्हा स्टेज से उतरकर नीचे चला गया और स्टेज के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा पीने लगा। इसकी जानकारी वधू पक्ष हो हुई तो उन्होंने इस पर ऐतराज जताया। इसके बाद दूल्हा जयमाल स्टेज पर आकर गांजा पीने लगा। इतना देखने के बाद दुल्हन भड़क गई। शादी से मना कर दी। दुल्हन के शादी से मना करते हुए बखेड़ा हो गया। काफी देर तक मान मनौव्वल चलता रहा। मामला बढ़ने पर कन्या पक्ष ने दूल्हा तहसीलदार गौतम के साथ उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष शादी में खर्च हुए आठ लाख वापस देने की मांग करने लगा। इस बीच कई बाराती मौका देखकर भाग खड़े हुए। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। जिसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। कोतवाल अमरजीत चौहान ने बताया कि फत्तूपुर में आई बारात में कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद दुल्हे समेत कुछ लोगों को बंधक बनाया गया था। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों में समझौता कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed