फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brick manufacturing operators should deposit GST on time, order coal through e-way bill.

Bhadohi News: समय से जीएसटी जमा करें ईंट निर्माता संचालक, ई वे बिल से मंगाएं कोयला

Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brick manufacturing operators should deposit GST on time, order coal through e-way bill.
भदोही। जीएसटी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को औराई रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में जनपद के ईंट भट्ठा निर्माता समिति के पदाधिकारियों संग बैठक की। जीएसटी अधिकारियों ने जीएसटी को लेकर ईंट भट्ठा संचालकों की भ्रांतियों को दूर किया। इसके साथ ही निर्धारित जीएसटी समय से जमा करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने व्यवसाइयों से उचित ई-वे बिल के माध्यम से ही कोयला मंगाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में सहायक आयुक्त जीएसटी (प्रशासन) पंकज कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित समय पर जीएसटी भुगतान करना और उचित माध्यमों से माल मंगाना व्यवसायी हित में है। कहा कि ईंट भट्ठा व्यवसाइयों के लिए फुंकाई का सीजन प्रारंभ हो गया है। पेनाल्टी से बचने के लिए कोयला पंजीकृत फर्म से ही उचित ई-वे बिल के माध्यम से मंगाएं। कहा कि ईंट निर्माता यदि आईटीसी का लाभ चाहते हैं तो 12 प्रतिशत के दर से जीएसटी का भुगतान करना होगा और यदि 6 प्रतिशत के दर से जीएसटी भुगतान करेंगे तो आईटीसी का लाभ नहीं ले सकेंगे। ईंट व्यवसाइयों के लिए सरकार ने यह विशेष सुविधा दी है। बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-1 भदोही ज्योति सिंह ने बताया कि व्यवसायी ध्यान रखें कि जीएसटी की गणना उत्पादन के अनुसार करें, क्योंकि पूरा टैक्स प्राप्त नहीं होने पर फर्म जांच के दायरे में आ जाता है। पूरा टैक्स जमा होने पर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। खंड-2 सहायक आयुक्त राज्य कर अभय सिंह ने भी ईंट भट्ठा व्यवसाइयों को व्यवसाय में आ रही अड़चनों के बारे में जानकारी ली और समाधान बताए। एसोसिएशन की ओर से ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष मिठाई लाल दुबे, तहसीलदार सिंह, मन्ना यादव, नितिन जायसावल, नारायण गुप्ता, वकील यादव, जमील अहमद आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed