फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Breathing in cold winds blowing in the morning and evening

Bhadohi News: सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं से सांसत में जान

Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Breathing in cold winds blowing in the morning and evening
ज्ञानपुर। जिले में दो दिनों की बरसात के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह मौसम अस्थमा, दमा, सर्दी जुकाम के मरीजों के लिए काफी नुकसानदेह है। बदलते मौसम में उन्हें सजग रहने की आवश्कता है। जरासी लापरवाही बरतने के कारण वे तत्काल बीमार पड़ रहे हैं। अचानक से मौसम परिवर्तित होने के कारण चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को जहां धुंध का असर देखा गया। वहीं शनिवार को दोपहर के समय अच्छी धूप खिली रही। जिससे लोग धूप सेंकते नजर आए। शाम होते ही सर्द पक्षुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे एक बार फिर लोग घरों में दुबक गए। कृषि विभाग के अनुसार यह मौसम खेती किसानी के दृष्टिकोण से उत्तम है। इसी तरह से मौसम रहा तो बेमौसम हुई बारिश के कारण विलंब हुई गेंहू की बुआई समय से हो जाएगी, क्योंकि पछुआ हवा तेज चल रहा है। इसमें खेत जल्द सूख जाएंगे। किसान समय से गेंहू की बुआई कर सकते हैं। वहीं धूप देखकर बारिश से भींगी धान की फसल को किसान धूप दिखाने में जुट गये। शनिवार को जिला चिकित्सालय में 813 मरीजों की ओपीड़ी रही। जिन्हें चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई। बदलते मौसम में मरीजों व तीमरदारों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने आागामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बताया कि दिन का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed