फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BP Mandal's recommendations changed the course of Indian politics: Pradeep

बीपी मंडल की सिफारिशों ने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा : प्रदीप

Wed, 26 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
BP Mandal's recommendations changed the course of Indian politics: Pradeep
सपा कार्यालय पर बीपी मंडल की जयंती मनाते सपा के लोग। स्रोत संगठन
समाजवादी पार्टी के कंसापुर स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को मंडल कमीशन के अध्यक्ष रहे बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। समाजवादियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के मंडल कमीशन का अध्यक्ष रहते देश में एक नई चेतना का विस्तार हुआ। जिनकी सिफारिश ने भारत की राजनीति की दिशा बदल दी। बीपी मंडल ने एक रपट से देश की सबसे बड़ी आबादी का कायापलट कर दिया। बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को हुआ था। 1952 में वे मधेपुरा बिहार से विधायक बनें। 1968 में वे बिहार के मुख्यमंत्री बनें। 1978 में उनको भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। उनकी सिफारिश से मंडल कमीशन लागू हुआ। इसलिए उस आयोग को मंडल कमीशन के नाम से जाना जाता है। प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने रिपोर्ट की सिफारिश को लागू कर दिया। उस फैसले के बाद से आज तक आरक्षण भारतीय राजनीति की धुरी बना हुआ है। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, कल्लन यादव, संतोष यादव, बच्चन पाल, शैलेश सिंह मटू, केशनारायण यादव, काशीनाथ पाल, पंचलाल सरोज, महेंद्र गोंड, रामयज्ञ पाल, करिया पाल, प्रदीप वियोगी, बाबा खलीफा, संतलाल यादव, दिलीप पासी, गामा यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed