फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Boxing ring will be built in the stadium, punch will be held

Bhadohi News: स्टेडियम में बनेगा बाक्सिंग रिंग, लगेगा पंच

Tue, 10 Oct 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Boxing ring will be built in the stadium, punch will be held
ज्ञानपुर। मुक्केबाजी में किस्मत आजमाने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। मूंसी स्थित जिला स्टेडियम में अब बाक्सिंग रिंग लगेगा। खेलो इंडिया के तहत स्वीकृति मिल चुकी है। दीपावली तक इसके लगने की उम्मीद है। सहूलियत मिलने से मुक्केबाजी करने वाले खिलाड़ियों को संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन


खेलो इंडिया योजना को देश में जिस खेल संस्कृति को विकसित करने की मकसद से लाया गया, उसमें कामयाबी मिलती दिख रही है। कामनवेल्थ, एशियन गेम्स में इसका असर भी दिख रहा है। खिलाड़ी भी विश्व पटल पर भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं। करीब डेढ़ से दो दशक पूर्व मूंसी में बने जिला स्टेडियम में भी धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ रही हैं। स्टेडियम में कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट संग कुछ अन्य खेलों की सुविधाएं हैं, लेकिन मुक्केबाजी की रिंग न होने से खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती। इससे मात्र 10 से 12 ही खिलाड़ी प्रशिक्षण में शामिल होते। खेलो इंडिया के तहत अब जिला स्टेडियम को बाक्सिंग रिंग की सौगात मिली है। इसे दीपावली तक लगने की संभावना है।
विज्ञापन


डेढ़ साल से प्रस्तावित है एथलेटिक्स ट्रैक
ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम में एथलेटिक ट्रैक का निर्माण डेढ़ साल से प्रस्तावित है। 2021 में इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी तक स्वीकृति न मिलने से मामला अधर में है। ट्रैक निर्माण होने से एथलेटिक खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिलती और वह राज्य एवं नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्सिंग रिंग की स्वीकृति मिल चुकी है। दीपावली तक इसके बनने की संभावना है। इससे बाक्सिंग को अपना कैरियर बनाने वाले खिलाड़ियों को सहूलियत मिलेगी। खिलाड़ियों की संख्या में भी इजाफा होगा। - अभिज्ञान मालवीय, उप क्रीड़ा अधिकारी एवं बाक्सिंग कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed