फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Booth empowerment discussed in organizational meetings at 267 Shakti Kendras

Bhadohi News: 267 शक्ति केन्द्रों पर संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा

Mon, 25 May 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Booth empowerment discussed in organizational meetings at 267 Shakti Kendras
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

भाजपा के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी 267 शक्ति केंद्रों पर एक साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व और जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के दिशा-निर्देशन में हुई बैठक में बूथ सशक्तीकरण, ‘घर-घर संपर्क’, ‘एक बूथ-10 युवा’ अभियान तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पात्र तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि शक्ति केंद्र भाजपा की सबसे छोटी इकाई होने के साथ संगठन की बड़ी ताकत भी है। उन्होंने कहा कि 267 शक्ति केंद्रों पर एक साथ हुई बैठक से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की सक्रियता बढ़ाने और मतदाता सूची शुद्धिकरण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed