फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero and school bus overturn into a ditch.

Bhadohi News: बोलेरो व स्कूल बस गड्ढे में पलटी

Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bolero and school bus overturn into a ditch.
बहलोलपुर चट्टी के पास सड़क किनारे गड्ढे में उतरी स्कूली बस। संवाद
क्षेत्र के हरदासपुर स्थित एक काॅवेंट स्कूल की बस बुधवार को एक फाइनेंस कंपनी के लोग टोचन कर बोलेरो से लेकर जा रहे थे। तभी बहलोलपुर चट्टी के पास अचानक टूट गया, जिससे बोलेरो और स्कूल बस दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
स्कूल संचालक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के लोग बस को अपने कब्जे में लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बस चालक से चाबी मांगी, लेकिन चालक ने देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के लोग बोलेरो से बस को टोचन कर तेज रफ्तार में ले जाना शुरू कर दिए। बहलोलपुर चट्टी के पास अचानक टोचन टूट गया, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।स्कूल संचालक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के लोगों और उनके बीच आपसी समझौता हो गया है और दोनों पक्ष इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि थाने में तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed