फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of orchestra dancer found in rented house; injury marks on the body.

Bhadohi News: किराये के मकान में आर्केस्ट्रा डांसर का मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान

Wed, 15 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Body of orchestra dancer found in rented house; injury marks on the body.
मृतका आरती। फाइल फोटो
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के संजयनगर, असईपुर गांव में सोमवार की देर शाम किराये के मकान में आर्केस्ट्रा डांसर आरती उर्फ शिवानी (28) का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान है। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। वह हंडिया, प्रयागराज की रहने वाली थी। वह विवाहित थी। बीते एक साल से असईपुर गांव में किराये के कमरे में रहती थी। वह चकगुमानी गांव के प्रधान के प्रतिनिधि बसंतलाल बिंद की ओर से संचालित आर्केस्ट्रा में डांसर थी।
विज्ञापन

आरती के भाई पप्पू गौतम ने बताया कि आरती की शादी खानापुर निवासी रत्नेश गौतम के साथ हुई थी। रत्नेश ऑटो चलाता है। एक साल से आरती आर्केस्ट्रा में काम करती थी। तीन दिन पहले रत्नेश आरती सेे मिलने आया था। सोमवार की शाम बसंतलाल आरती के कमरे पर उसे बुलाने पहुंचा तो ।वह मृत पड़ी थी। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही सीओ भदोही सुमित त्रिपाठी और सुरियावां प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। फाॅरेंसिक विशेषज्ञ की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मृतका के पति व आर्केस्ट्रा संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भाई ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सीओ सुमित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed