{"_id":"6672e066f3cb9137cd08b7ee","slug":"boatman-died-due-to-entered-ganga-to-catch-fish-in-bhadohi-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मछली मारने गंगा में उतरा मल्लाह, फंसकर गई जान; घंटों बाद साथियों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मछली मारने गंगा में उतरा मल्लाह, फंसकर गई जान; घंटों बाद साथियों ने निकाला शव
Wed, 19 Jun 2024 07:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:13 PM IST
सार
भदोही जिले में मछली मारने के लिए गंगा में उतरे मल्लाह की मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ मछली मारने गया था। पानी में उतरने के बाद घंटों बाहर नहीं निकला तो साथियों ने तलहटी में घुसकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के बहपुरा गंगा घाट पर बुधवार को मछली मारने के दौरान एक मल्लाह की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बारीपुर गांव के मल्लाह बस्ती निवासी पिंटू माझी (35) पुत्र गंगा प्रसाद माझी बुधवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ क्षेत्र के बहपुरा गंगा घाट पर मछली मारने गया था। बताया जा रहा है कि पिंटू गंगा में लगभग 20 फीट नीचे उतर कर कछार से मछली निकालने का प्रयास कर रहा था। इस बीच अचानक फंस गया। बाहर उसके दोनों साथी उसका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो वे शोर मचाने लगे। दोनों ने गंगा की तलहटी में उतर कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पिंटू की एक सात साल की बेटी और दो वर्ष का बेटा है। उसकी मौत से पत्नी चंदा देवी और मां छुहारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।