फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Examination: Council strict about missing copies

बोर्ड परीक्षा: मिसिंग कापियों को लेकर परिषद सख्त

Mon, 17 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Board Examination: Council strict about missing copies
ज्ञानपुर। पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए शासन भले गंभीर है लेकिन शिक्षा माफिया हर हथकंडे अपना रहे हैं। अब मिसिंग कॉपियों के सहारे चहेतों की नैया पार लगाने की जुगत लगी है, हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं शिक्षा विभाग इसको लेकर सख्त है। दो दिन के अंदर मिसिंग कापियों की सूचना न देने पर विभाग की ओर सेे कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। 2021 की परीक्षा में ऐसे स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब चंद घंटे शेष बचे हैं। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक से लेकर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए जा चुके हैं। 18 फरवरी को सुबह और शाम दोनों पालियों में परीक्षा होनी है। शासन से आई उत्तरपुस्तिकाएं पखवारे भर पूर्व ही केंद्रो पर भेजी जा चुकी हैं लेकिन क्रमांक से भेजी गई कापियों में कई कापियां मिसिंग दिखाई गई हैं लेकिन केंद्रों की ओर से उसकी जानकारी विभाग को नहीं दी जा रही है। 83 परीक्षा केंद्रो में 73 ने मिसिंग कापियों की जानकारी दे दी लेकिन 10 केंद्रो ने अब तक विभाग को इससे अवगत नहीं कराया। बोर्ड ने मिसिंग कापियों को लेकर सख्ती बरती है। बोर्ड के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने केंद्र व्यवस्थापकों को 17 फरवरी को शाम को हर हाल में मिसिंग कापियों की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रो की ओर से सूचना नहीं दी गई तो 2021 की परीक्षा में उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed