फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board examination: centers divided into three zones and 12 sectors

बोर्ड परीक्षा : तीन जोन और 12 सेक्टर में बंटे केंद्र

Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Board examination: centers divided into three zones and 12 sectors
जिले में 16 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 105 केंद्रों को तीन जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित होंगे, जबकि 105 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। जिले में 36 राजकीय, 25 वित्तपोषित सहित कुल 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में 105 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जिले में बनाए गए 105 केंद्रों पर 59 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव ने बताया कि तीनों एसडीएम को जोनल और 12 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र सामान्य श्रेणी में शामिल हैं। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे, जो दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों की संस्तुति के बाद सभी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र आया, जल्द होगा वितरण
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र आ गया है। जिसे स्कूलों के माध्यम से जल्द ही वितरण किया जाएगा। प्रभारी डीआईओएस विजय सिंह यादव ने बताया कि 10 फरवरी से पूर्व प्रवेश पत्र का वितरण कराना है। सोमवार से सभी स्कूलों में वितरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि तय समय में प्रवेश पत्र का वितरण करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed