फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board exam: Resume of schools sought for center determination

बोर्ड परीक्षा: केंद्र निर्धारण को लेकर मांगा स्कूलों का बायोडाटा

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Board exam: Resume of schools sought for center determination
ज्ञानपुर। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 29 नवंबर तक सभी माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों की आधारभूत सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया। जिससे 15 से 20 दिसंबर तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्र तय हो सके। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 48 हजार 614 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। संक्रमण के चलते 2021 में तैयारी धरी की धरी रह गई। जिससे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया। कोरोना की दूसरी लहर स्थिर होने के बाद स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गईं। 10 नवंबर तक माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सूची बोर्ड से फाइनल हुई। जिसमें हाईस्कूल में 26 हजार 111 और इंटरमीडिएट में 22 हजार 503 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अब केंद्र निर्धारण के लिए 34 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 120 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों से आधारभूत सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिसमें स्कूल में शौचालय, बाउंड्री, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर, बच्चों की संख्या, कक्ष संख्या सहित अन्य जरूरी जानकारी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की तरफ से 29 नवंबर तक आधारभूत सूचनाएं अपलोड करने की तिथि तय की गई है। उक्त तिथि तक आधारभूत सूचना न अपलोड करने वाले स्कूल केंद्र नहीं बन पाएंगे। सूचनाएं अपलोड होने पर 15 से 20 दिसंबर तक केंद्र तय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed