{"_id":"6aeb91583bed94b6be04f452","slug":"board-exam-preparation-to-make-more-than-85-centers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150974-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 85 से ज्यादा केंद्र बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 85 से ज्यादा केंद्र बनाने की तैयारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची करीब-करीब फाइनल होने लगी है। आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित टीम ने 70 फीसदी तक सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। पांच नवंबर तक विभाग को रिपोर्ट सौंपी जानी है। इसके बाद छह नवंबर को परिषद को प्रस्तावित केंद्रों की सूची भेजी जाएगी। जिसमें 85 से 90 केंद्र बनाने पर विचार करने की तैयारी है। उधर, पिछले साल बोर्ड परीक्षा में 94 केंद्र बनाए गए थे। इस बार छात्र संख्या दो हजार कम हो जाने से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घट सकती है।
पांच फरवरी 2027 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक सप्ताह पूर्व 81 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी। इस पर निर्धारित तिथि 28 अक्तूबर तक करीब 100 आपत्तियां आईं। अब आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल चार राजकीय हाईस्कूल और दो पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इस हिसाब से 81 में छह विद्यालयों के हटने से अनंतिम सूची की संख्या 75 पहुंच जाएगी। छात्र-छात्राओं को दिक्कत न हो, इसलिए विभाग की तरफ से 10 से 15 केंद्र बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें ऐसे केंद्र शामिल हैं, जो पूर्व के वर्षो में केंद्र बनते रहे हैं। वहां केंद्र न बनने से वहां के छात्र-छात्राओं को काफी दूर परीक्षा देने जाना पड़ सकता है। इससे उनको केंद्र बनाना आवश्यक हो गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि छह नवंबर तक पहले से गठित टीम सत्यापन कर रिपोर्ट सौपेंगी। इसके बाद परिषद को प्रस्तावित केंद्रों की सूची भेजी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 85 से 90 केंद्र बनाए जा सकते हैं। बताते चलें, जिले में हाईस्कूल और इंटर के कुल 196 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 52 हजार 843 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बीते साल बोर्ड परीक्षा में 54 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा केंद्रों की संख्या 94 थी, लेकिन इस बार दो हजार परीक्षार्थी कम होने से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम हो सकती है।