{"_id":"60be1cbc8ebc3e9a1d20a69d","slug":"board-exam-marks-will-be-decided-by-pre-board-and-annual-exam-bhadohi-news-vns593458712","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षा से तय होंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षा से तय होंगे अंक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले 58 हजार छात्र-छात्राओं को प्री बोर्ड और नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के आधार पर अंक दिए जाएंगे। सोमवार को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला के साथ हुई वीडियो कांफ्रेेंसिंग में प्रदेश के सभी डीआईओएस ने सुझाव दिए। जल्द ही इस पर निर्णय होगा।
कोरोना वायरस के कारण वर्ष 2020 और 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। कोरोना की दूसरी लहर के कारण 2021 की परीक्षा निरस्त होने से प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग की ओर से की गई तैयारी धरी की धरी रह गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद और शासन की ओर से कवायद चल रही है। सोमवार को अपर मुख्य सचिव और प्रदेश के सभी डीआईओएस के मध्य वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। जिसमें ज्यादातर डीआईओएस ने सुझाव दिए कि हाईस्कूल के लिए नौवीं की वार्षिक परीक्षा और 10वीं के प्री बोर्ड परीक्षा में मिले अंक जबकि इंटर में 11वीं की वार्षिक और 12वीं के प्री बोर्ड के अंक का आंकलन कर छात्र-छात्राओं को अंक आवंटित किया जाए।
इस संबंध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी डीआईओएस ने सुझाव दिए है। जिसको प्रभावी करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे जिले के 58 हजार बोर्ड परीक्षार्थी को लाभ मिलेगा।