{"_id":"62376ba2061f07006014be44","slug":"board-exam-camera-will-keep-an-eye-on-double-lock-cupboard-bhadohi-news-vns6440543111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : डबल लॉक आलमारी पर रहेगी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : डबल लॉक आलमारी पर रहेगी कैमरे की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 24 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 21 मार्च को सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में प्रश्नपत्र डबल लॉक आलमारी में रखे जाएंगे। 24 मार्च को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे। परीक्षा खत्म होने पर डबल लॉक आलमारी सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होनी है। इसके लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 49 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसर अलर्ट मोड में आ गए हैं। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जा चुकी है। परीक्षा की निगरानी के लिए चार सदल दस्ते भी गठित हुए हैं। परीक्षा शुरू होने में अब चंद दिन बचे है। 21 मार्च को सभी 90 केंद्रों पर प्रश्नपत्र डबल लॉक आलमारी में रखे जाएंगे। इसके लिए सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया कि वे प्रश्नपत्र रखने के दौरान परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहें। 24 मार्च को परीक्षा शुरू होने से पूर्व उनकी मौजूदगी में ही प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे। इस दौरान सभी डबल लॉक आलमारी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। उधर, रविवार को अवकाश होने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय संग अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी परीक्षा की तैयारी से जुड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी, जबकि चाबी का एक सेट आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा जाएगा। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही प्रश्नपत्रों को खोलने की व्यवस्था रहेगी। डबल लॉक आलमारी 24 घंटे कैमरे की निगरानी में जिला कंट्रोल रूम से लिंक रहेंगे। उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एक और परेशानी से जूझना पड़ रहा है। प्रवेश पत्र में किसी का नाम तो किसी की फोटो ही बदल गई है। ऐसा 200 से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में हुआ है। इंटर कॉलेज दवनपुर में आठ, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असईपुर में चार प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी मिली है। इसी तरह से कई स्कूलों में प्रवेश पत्र में दिक्कत आई है। 21 से 23 मार्च तक प्रवेश पत्र का वितरण भी स्कूलों के लिए चुनौती होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने कहा कि जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी है, उसे केंद्र व्यवस्थापक सुधार सकेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि 21 से 23 मार्च तक हर हाल में प्रवेश पत्र का वितरण हो जाना चाहिए।